Move to Jagran APP

03 जनवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की यात्रा सुखद होगी, उपहार या सम्मान मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 3 जनवरी 2020 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 12:36 PM (IST)
03 जनवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की यात्रा सुखद होगी, उपहार या सम्मान मिलेगा
03 जनवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की यात्रा सुखद होगी, उपहार या सम्मान मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 10:15 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अन्नपूर्णा अष्टमी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पड़ोसी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ में समय जाया न करें। प्रियजन से भेंट होने की संभावना है।

कर्क: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।

सिंह: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

वृश्चिक: व्यर्थ में वक्त जाया न करें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

कुंभ: मैत्री संबंध मधुर होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.