Move to Jagran APP

29 सितंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस और आर्थिक स्तर पर प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें किन राशि वालों को मिलने वाली है खुशखबरी। किस का दिन रहेगा शानदार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 03:30 PM (IST)
29 सितंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस और आर्थिक स्तर पर प्रगति होगी
ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: भौमि प्रदोष।

विशेष: पंचक, शनि मार्गी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक महिला के कारण से अशांति का वातावरण हो सकता है, संयम रखें। वाणी पर संयम रखना ही हितकर होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक और आर्थिक स्तर पर प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

तुला: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। झगड़ा, विवाद से बचें। राजनीतिक प्रयास सार्थक होंगे। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

धनु: विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.