Move to Jagran APP

29 मार्च 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन झगड़ा-विवाद से बचें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 05:37 AM (IST)
29 मार्च 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन झगड़ा-विवाद से बचें
29 मार्च 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन झगड़ा-विवाद से बचें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री पंचमी।

विशेष: गुरु मकर राशि में।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कर्क: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन झगड़ा—विवाद से बचें।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य रहेगा।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.