Move to Jagran APP

29 जून 2020 का राशिफल: मेष रा​शि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 जून 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 06:34 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 06:35 AM (IST)
29 जून 2020 का राशिफल: मेष रा​शि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
29 जून 2020 का राशिफल: मेष रा​शि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: कंदर्भ नवमी।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। कुछ व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ पारिवारिक समस्या भी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: गुरु का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

धनु: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी।

मकर: पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें।

कुंभ: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा या देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.