Move to Jagran APP

29 दिसंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मज़बूत, सम्मान में होगी वृद्धि

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 29 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 09:17 AM (IST)
29 दिसंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मज़बूत, सम्मान में होगी वृद्धि
29 दिसंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मज़बूत, सम्मान में होगी वृद्धि

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति: 29 दिसंबर 2019, रविवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : शनि अस्त।

आज की भद्रा : रात्रि 01:06 बजे से 30 दिसंबर को दोपहर 01:55 बजे तक।

कल 30 दिसंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : पूर्व।

कल का पर्व एवं त्योहार : गणेश चतुर्थी व्रत।

कल की भद्रा : दोपहर 01:55

बजे तक।

विशेष : पंचक प्रारंभ प्रात: 09:35 बजे से।

विक्रम संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी 13 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, धनिष्ठा नक्षत्र 22 घंटे 47 मिनट तक  तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र, वज्र योग 20 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग, मकर में चंद्रमा 09 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात कुंभ में।

राशिफल 29 दिसंबर 2019 रविवार

मेष : आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मादक पदार्थों से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पुराने मित्र से अचानक भेंट होने की संभावना है।

वृष : महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

कर्क : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी प्रियजन से भेंट होने की संभावना है।

सिंह : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कन्या : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। रोग और शत्रु तनाव देगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

तुला : शासन सत्ता से सहयोग लेन में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

धनु : निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम करना होगा। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मकर : व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

कुंभ : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा के सुखद रहने के आसार हैं।

मीन : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। क्रोध की स्थिति से बचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.