Move to Jagran APP

29 अगस्त 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 29 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 05:53 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 09:34 AM (IST)
29 अगस्त 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा
29 अगस्त 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: सुबह 09:45 बजे तक।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

वृष: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.