Move to Jagran APP

29 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के बिजनेस की चिंता दूर होगी, सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 06:56 AM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 06:58 AM (IST)
29 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के बिजनेस की चिंता दूर होगी, सम्मान में वृद्धि होगी
29 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के बिजनेस की चिंता दूर होगी, सम्मान में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 13:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीगंगा सप्तमी, गंगावतरण।

राशिफल

मेष: पारिवारिक महिला के कारण तनाव की स्थिति आ सकती है। संयम बरतने की जरूरत है। घर में रहकर शैक्षिक कार्यों में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: चली आ रही समस्या में सुधार होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामले में आंशिक सुधार होगा।

कर्क: हर मामले में परिवारी जनों का सहयोग मिलेगा। केमद्रुम योग, कहीं न कहीं कष्ट देगा। ईश्वर की भक्ति में मन लगाने से लाभ मिलेगा।

सिंह: व्यवसाय को लेकर चली आ रही अनिश्चिंतता का अंत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तुला: जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित न हों, शीघ्र सुधार होगा। घर से बाहर न जाएं और भीड़ के करीब तो कतई न जाएं।

वृश्चिक: चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। आपसी रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: आपके कार्यों के कारण परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों को लेकर चिंता का समाधान होगा।

मकर: अधिक से अधिक समय घर में रहना ही हितकर है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलने से मन शांत होगा।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। पड़ोसी के कारण तनाव मिल सकता है। शांत रहना ही हितकर होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.