Move to Jagran APP

29 अप्रैल 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 29 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 06:00 AM (IST)
29 अप्रैल 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे
29 अप्रैल 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास,  कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक। 

आज की भद्रा: प्रात: 08:51 बजे से रात्रि 10:04 बजे तक।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष एकादशी 24 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात द्वादशी, शतभिषा नक्षत्र 08 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, ऐन्द्रï योग 29 घंटे 09 मिनट तक तत्पश्चात वैधृतï योग, कुंभ में चंद्रमा 28 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात मीन में।  

राशिफल

मेष राशि (Aries): व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus): व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे लेकिन वाणी पर संयम न रखने से समस्या आ सकती है। 

मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): भागदौड़ रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

सिंह राशि (Leo): किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।  

तुला राशि (Libra): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का सुख मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): पारिवारिक यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

धनु राशि (Sagittarius): किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। जिसके कारण दांपत्य जीवन में व्यवधान आ सकते हैं। 

मकर राशि (Capricorn): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।  

कुंभ राशि (Aquarius): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।  

मीन राशि (Pisces): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मांगलिक या राजनैतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.