Move to Jagran APP

28 मई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है, बिजनेस में सफलता का योग

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 07:50 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 07:50 AM (IST)
28 मई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है, बिजनेस में सफलता का योग
28 मई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है, बिजनेस में सफलता का योग

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03.00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

राशिफल

मेष: शिक्षा की तैयारी के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

वृष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। लेकिन परिवार की किसी महिला के कारण तनाव भी मिलेगा। शांत रहकर ही तनाव की स्थिति पर नियंत्रण करने में सफल होंगे।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शरीर में जल की कमी न होने दें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: भावुकता पर नियंत्रण रखें। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दाम्पत्य जीवन के प्रति सजग रहें।

कन्या: शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: बुद्धि कौशल से चली आ रही बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। नए अनुबंध प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सजग रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आंशिक तौर पर सुधार होगा।

धनु: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य की व्यस्तता मन को खिन्न करेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मकर: पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी के कारण चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी आंशिक रूप से सफलता मिलेगी। प्रयास करते रहें।

कुंभ: व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता या किसी ​अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में आंशिक रूप से सुधार होगा। फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.