Move to Jagran APP

28 मई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 28 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 10:46 AM (IST)
28 मई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
28 मई 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 02:27 बजे से 29 मई को अपराह्न 03:22 बजे तक।

राशिफल

मेष राशि (Aries): पारिवारिक कलह से बचें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी हो सकती है।

वृष राशि (Taurus): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि (Gemini): महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer): सुखद समाचार मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

सिंह राशि (Leo): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला राशि (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई नौकरी या नया अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। बुद्धि और संयम से कार्य लेने से तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.