Move to Jagran APP

28 अगस्त 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अधिकारी का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 28 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 10:05 AM (IST)
28 अगस्त 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अधिकारी का सहयोग मिलेगा
28 अगस्त 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अधिकारी का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि 11:29 बजे से 29 अगस्त को प्रात: 09:45 बजे तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष: किसी कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन भी संभव है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य और धन के मामले में जोखिम न उठाएं। दोनों की स्थिति कष्टकारी हो सकती है।

तुला: चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति लाभप्रद होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.