Move to Jagran APP

28 अप्रैल 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार होगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2020 06:20 AM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 06:21 AM (IST)
28 अप्रैल 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार होगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
28 अप्रैल 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार होगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 13:00 बजे से 16:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री आदिशंकराचार्य जयंती।

राशिफल

मेष: पुरुषार्थ से किया गया कार्य आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों को लेकर परेशान न हों।

वृष: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। खाने-पीने में भी लापरवाही न बरतें। भावुकता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: आर्थिक तनाव बढ़ सकता है। संयम रखें। भविष्य में समस्या का समाधान अवश्य मिलेगा। घर में रहकर ही शैक्षिक गतिविधियां संचालित करना उचित रहेगा।

कर्क: घर में रहें, सुरक्षित रहें। ​अग्नि भय या दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। ईश्वर की आराधना आपके लिए फलदायी है।

सिंह: चली आ रही समस्या का समाधान निकलना प्रारंभ होगा। व्यावसायिक मामलों को लेकर चिंतित न हों, सही समय आने पर आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या: आ​र्थिक स्थिति को लेकर चिंतित न हों। समय के सा​थ उसमें सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करने में सचेत रहें। पड़ोसियों से सहयोग मिल सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार के आसार हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में भी वृद्धि होगी।

धनु: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। घर पर रहकर ही शैक्षिक कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास सफल होगा।

मकर: किसी कार्य के सफल होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा चिंतित न हों। शीघ्र ही आंशिक रूप से उसमें सुधार होने लगेगा।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों को लेकर तनाव रहेगा। कहीं भी आने और जाने से बचें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याएं भी रहेंगी।

मीन: आपके किए गए कार्यों से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.