Move to Jagran APP

27 नवंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के विरोधी परास्त होंगे, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 27 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 06:15 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 08:53 AM (IST)
27 नवंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के विरोधी परास्त होंगे, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा
27 नवंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के विरोधी परास्त होंगे, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रुद्रव्रत।

राशिफल

मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रोजी-रोटी के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यस्तता बढ़ेगी। असावधानी रखा, तो कर्ज बढ़ेगा।

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विरोधी परास्त होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु: पंचग्रही योग से आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी, लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

मकर: जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुछ व्यावसायिक तनाव भी मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.