Move to Jagran APP

27 मई 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक मामलों में प्रगति

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 27 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 09:27 AM (IST)
27 मई 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक मामलों में प्रगति
27 मई 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक मामलों में प्रगति

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला अष्टमी।

राशिफल

मेष राशि (Aries): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कर्मक्षेत्र में बाधाएं भी आएंगी, लेकिन निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

वृष राशि (Taurus): शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini): भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उपयोगी होगी। रोग और शत्रु पर अंकुश लगाकर रखें।

कर्क राशि (Cancer): चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज लेने का प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि (Leo): मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी हो सकती है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या राशि (Virgo): पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। धन व्यय होगा। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझन और तनाव मिल सकता है।

तुला राशि (Libra): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वार्थ के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन मन अशांत रहेगा।

मकर राशि (Capricorn): अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। विरोधी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius): भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायक होगा। भागदौड़ रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि (Pisces): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्तता रहेगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.