Move to Jagran APP

27 जून 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी, हनुमान जी की उपासना करें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 27 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 11:02 AM (IST)
27 जून 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी, हनुमान जी की उपासना करें
27 जून 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी, हनुमान जी की उपासना करें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

विशेष: नवमी तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। बुद्धि कौशल से समस्या का समाधान किया जा सकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक समस्याओं की संभावना है। 

वृष: दूसरों पर अधिक विश्वास करना कष्टदायी होगा। भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष भी कमजोर होगा। हनुमान जी की उपासना आपके लिए हितकर है। 

मिथुन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

सिंह: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्थानांतरण या विभागीय परिवर्तन की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। 

कन्या: केमद्रुम योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

वृश्चिक: धन और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। 

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। तनाव पर नियंत्रण रखें। जल दान हितकर होगा। 

मकर: शिक्षा या संतान के कारण चिंतित रहेंगे। विरोधी या रोग के कारण भी तनाव मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक प्रगति में वृद्धि होगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.