Move to Jagran APP

27 दिसंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 27 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 11:22 AM (IST)
27 दिसंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें
27 दिसंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी व्रत।

राशिफल

मेष: आमोद-प्रमोद का अवसर मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के प्रति उदासीन न रहें। व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या धर्म गुरु से सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। उपहार, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति का प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता प्रदान करेगा।

वृश्चिक: बहु प्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। महिला अधिकारी के सहयोग से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.