Move to Jagran APP

27 दिसंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर रहना होगा सचेत, मिलेगा आर्थिक लाभ

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 27 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 08:35 AM (IST)
27 दिसंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर रहना होगा सचेत, मिलेगा आर्थिक लाभ
27 दिसंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर रहना होगा सचेत, मिलेगा आर्थिक लाभ

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति: 27 दिसंबर 2019, शुक्रवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल:  प्रात: 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

विशेष : पौष मास शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

कल 28 दिसंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : पूर्व।

कल का पर्व एवं त्योहार : मंगल विशाखा नक्षत्र में।

विक्रम संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया 11 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 18 घंटे 43 मिनट तक  तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र, व्याघात योग 20 घंटे 26 मिनट तक तत्पश्चात हर्षण योग, मकर में चंद्रमा।

राशिफल 27 दिसंबर 2019, शुक्रवार

मेष : महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृष : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। धर्मगुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन : शाही खर्च से बचना होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।

कर्क : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह : विरोधी सक्रिय होगा। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जमीन-जायदाद के मामले में निवेश न करें।

कन्या : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला : गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना आवश्यक है। खासतौर से हाई ब्लड प्रेशर या मधुमेह के रोगी स्वयं पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक योजना फलीभूत होगी।  

धनु : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। गलत निर्णय तनाव का कारण बन सकता है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।  

मकर : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है। पड़ोसी या भाई से तनाव मिल सकता है।

कुंभ : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन : उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.