Move to Jagran APP

27 अगस्त 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 27 अगस्त 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 05:39 AM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 04:31 PM (IST)
27 अगस्त 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी,  जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
27 अगस्त 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री चन्द्र नवमी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कर्मक्षेत्र में कोई बाधा आ सकती है, किंतु प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। रोग या विरोधी सक्रिय रहेगा। सतर्कता से काम लेना हित में होगा।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पद या प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता के साथ ही यात्रा करें।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक और रचनात्मक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सजग रहकर यात्रा करें।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मन लगाएं।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आपके कार्यों से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.