Move to Jagran APP

27 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले आज नौकरी के मामले में संयम बरतें, व्यवधान का योग है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 27 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 06:29 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 06:30 AM (IST)
27 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले आज नौकरी के मामले में संयम बरतें, व्यवधान का योग है
27 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले आज नौकरी के मामले में संयम बरतें, व्यवधान का योग है

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट तक।

राशिफल

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखना आपके लिए हितकर होगा। कहीं भी आने-जाने से बचें। पारिवारिक सहयोग रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित न हों। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: नौकरी के मामले में संयम बरतें। व्यवधान का योग है। समझौता ही विकल्प है। जीवों पर दया करें। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: कुछ पारिवारिक और कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर में रहकर ही शैक्षिक कार्य करें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कन्या: पारिवारिक सदस्यों से तनाव मिल सकता है। घर से बाहर निकलने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों को लेकर परेशान न हों।

तुला: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सतर्क रहकर ही सुरक्षित रहा जा सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: भावुकता पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। पिता से तनाव भी मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

धनु: आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, उसका प्रभाव दिखाई देगा। संयम रखना और वाणी पर नियंत्रण रखना ही हितकर होगा।

मकर: किसी भी तनाव से बचने के लिए शांति से रहना ही उचित है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। घर में रहकर रुचिकर व्यंजनों का स्वाद लेंगे।

कुंभ: कुछ पारिवारिक और कुछ मानसिक तनाव की स्थिति आ सकती है। इससे बचने के लिए शांति के साथ ईश्वर की आराधना करें। आने वाला कल सुखद होगा।

मीन: किसी भी कार्य में अपने को अधिक से अधिक व्यस्त रखें। आने वाला समय सुखद होगा, लेकिन तनाव पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.