Move to Jagran APP

26 सितंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 26 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 02:04 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 09:33 AM (IST)
26 सितंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
26 सितंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: द्वादशी एवं त्रयोदशी श्राद्ध।

विशेष: प्रदोष। 

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। निर्माण और शोध कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। 

वृष: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन: रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। 

सिंह: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन व्यावसायिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

धनु: भागदौड़ की स्थिति रहेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

कुंभ: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.