Move to Jagran APP

26 नवंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 26 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 09:13 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 09:25 AM (IST)
26 नवंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा
26 नवंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान-दान की अमावस्या, कमला जयंती।

राशिफल

मेष: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। भावुकता के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन: भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति में अपनी वस्तुओं का ख्याल रखें। चोरी या धन हानि की आशंका है। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कर्क: विरोधी तनाव देगा, लेकिन आप अपने बुद्धि कौशल से समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।

कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य सोच-विचार के बाद ही करें।

तुला: मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बिजनेस से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु: रचनात्मक कार्यों के प्रति सचेत रहें। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन यात्रा के दौरान किसी अन्य पर अधिक विश्वास न करें। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस से जुड़े मामलों में प्रग​ति होगी।

कुंभ: धन व्यय होगा। आर्थिक तनाव का प्रभाव मन और व्यवहार पर होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.