Move to Jagran APP

26 मार्च 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के नौकरी या रोजगार में प्रगति होगी, उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 07:37 AM (IST)
26 मार्च 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के नौकरी या रोजगार में प्रगति होगी, उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा
26 मार्च 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के नौकरी या रोजगार में प्रगति होगी, उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रृंगार द्वितीया।

राशिफल

मेष: उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क: महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.