Move to Jagran APP

26 जुलाई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले सेहत के प्रति जागरूक रहें, संबंधों में मधुरता आएगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 26 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 09:38 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 07:00 AM (IST)
26 जुलाई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले सेहत के प्रति जागरूक रहें, संबंधों में मधुरता आएगी
26 जुलाई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले सेहत के प्रति जागरूक रहें, संबंधों में मधुरता आएगी

राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज की पंचांग
दिन: शुक्रवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृष: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा लेकिन अज्ञात भय के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन हानि की आशंका है। कोई ऐसा कार्य न करें जिसके कारण आर्थिक संकट आए। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

तुला: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। कुछ व्यावसायिक समस्याएं और कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रोग या विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सृजन, निर्माण, शोध आदि का प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.