Move to Jagran APP

26 जनवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, वाणी पर संयम रखें

Horoscope Today आज 26 जनवरी 2020 पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानें आज का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आप के सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 07:34 AM (IST)
26 जनवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, वाणी पर संयम रखें
26 जनवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, वाणी पर संयम रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

विशेष: भारतीय गणतंत्र दिवस, पंचक (सायं 05:39 बजे से 27 जनवरी को प्रात: 06:01 बजे तक)।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। पिता या धर्मगुरु का भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

वृष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

मिथुन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अतिथि के आगमन की संभावना है।

कन्या: अज्ञात विरोधी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद नहीं है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की परेशानी बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखना हितकर रहेगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भागदौड़ रहेगी।

कुंभ: भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

मीन: शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी राजनेता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.