Move to Jagran APP

25 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में सफलता के योग हैं

Horoscope Today आज तुलसी विवाह पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 25 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 06:06 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 08:31 AM (IST)
25 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में सफलता के योग हैं
25 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रबोधिनी एकादशी, देवोत्थानी एकादशी।

विशेष: पंचक, तुलसी विवाहोत्सव।

आज की भद्रा: दोपहर 03:55 बजे से रात्रि के 05:11 बजे तक।

राशिफल

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम न उठाएं।

वृष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: किसी तरह का जोखिम न उठाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। बुद्धि कौशल किया गया कार्य ही आपको सफलता देगा।

कर्क: महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रियजन पीड़ा का योग है। एक अज्ञात भय से भी ग्रसित हो सकते हैं। मन को मजबूत रखें और सचेत रहें।

धनु: आत्मबल ही आपको प्रगति के निकट लेकर जाएगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर: स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। माता या महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है, जबकि उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK