Move to Jagran APP

25 नवंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आएंगी बाधाएं, बुद्धि कौशल पर रखें भरोसा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 11:59 AM (IST)
25 नवंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आएंगी बाधाएं, बुद्धि कौशल पर रखें भरोसा
25 नवंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आएंगी बाधाएं, बुद्धि कौशल पर रखें भरोसा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति

25 नवंबर 2019 सोमवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 11:52 बजे तक।

कल 26 नवंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : उत्तर।

कल का पर्व एवं त्यौहार : स्नान दान की अमावस्या, कमला जयंती।

संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या 20 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, विशाखा नक्षत्र 09 घंटे 23 मिनट तक  तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र, अतिगंड योग 20 घंटे 51 मिनट तक तत्पश्चात सुकर्मा योग, वृश्चिक में चंद्रमा।

आज का राशिफल

मेष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।  पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन: राहु आपको अज्ञात भय देगा। गोपनीय शत्रु परास्त होगा लेकिन कुछ तनाव देगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: आज आप कालसर्प योग से ग्रसित रहेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। बुद्धि कौशल पर भरोसा रखें।

सिंह: धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक समस्या, व्यर्थ की उलझनें रहेंगी जबकि व्यावसायिक क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

कन्या: आर्थिक योजना को साकार रूप देने पर सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: आज आप कालसर्प योग से ग्रसित रहेंगे। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।

वृश्चिक: छोटी छोटी बातों पर उत्तेजित न हों।  रक्तचाप नियंत्रित रखें जबकि आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

धनु: आज आप कालसर्प योग से ग्रसित हैं। जिस कारण से मन अशांत रहेगा। बहते हुए जल में जीवित मछलियां डालें।

मकर: आर्थिक तनाव मन को अशांत करेगा लेकिन पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक तनाव भी बढ़ेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.