Move to Jagran APP

25 मई 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के रचनात्मक कार्यों में प्रगति, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:15 AM (IST)
25 मई 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के रचनात्मक कार्यों में प्रगति, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा
25 मई 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के रचनात्मक कार्यों में प्रगति, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

 राशियों का असर 

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग 

दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल। 

आज का दिशाशूल: पूर्व। 

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक। 

आज की भद्रा: प्रात: 06:26 मिनट से सायं 07:38 बजे तक। 

विशेष: षष्ठी तिथि की वृद्धि। 

विशेष: पंचक रात्रि 11:43 बजे से प्रारंभ होंगे और 30 मई को रात्रि के 11:03 मिनट पर समाप्त। 

राशिफल 

मेष राशि (Aries): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष राशि (Taurus): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन राशि (Gemini): दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। रोग और शत्रु से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि (Cancer): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo): दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या राशि (Virgo): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

तुला राशि (Libra): रुका हुआ धन लाभ या मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius): रिश्तों में मधुरता आएगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि (Capricorn): धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): संतान का सहयोग रहेगा। उच्च अधिकारी, शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces): धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का भी योग है, लेकिन निकट के व्यक्ति से तनाव भी मिल सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.