Move to Jagran APP

25 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के आर्थिक तथा जीविका के मामलों में प्रगति होगी, संबंधों में मधुरता आएगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 25 दिसंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 06:24 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 09:18 AM (IST)
25 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के आर्थिक तथा जीविका के मामलों में प्रगति होगी, संबंधों में मधुरता आएगी
25 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के आर्थिक तथा जीविका के मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: बड़ा दिन, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती।

आज की भद्रा: दोपहर 12:37 बजे से रात्रि के 01:55 बजे तक।

राशिफल

मेष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। उच्च अधिकारी से सहयेाग लेने में सफल होंगे, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महिला राजनेता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कन्या: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है।

तुला: महिला अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किया गया प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.