Move to Jagran APP

25 अगस्त 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 01:11 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 09:55 AM (IST)
25 अगस्त 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद होगा
25 अगस्त 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोगा नवमी।

आज की भद्रा: सायं 07:37 बजे से 26 अगस्त को प्रात: 07:03 बजे तक।

राशिफल

मेष: बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा मे सफलता देगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृष: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। अवसाद पर नियंत्रण रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: बुध का परिवर्तन सुखद होगा। उदर विकार या त्वचा के रोग की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

धनु: बुध का परिवर्तन सुखद होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: बुध का परिवर्तन सुखद होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मीन: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.