Move to Jagran APP

25 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले आर्थिक मामलों में नियंत्रण रखें, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 25 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 06:46 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 06:48 AM (IST)
25 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले आर्थिक मामलों में नियंत्रण रखें, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
25 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले आर्थिक मामलों में नियंत्रण रखें, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात : 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष काल व्यापिनी।

राशिफल

मेष: आर्थिक मामलों में नियंत्रण रखना ही हितकर होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: धन व्यय होगा। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भीड़ से बचें। कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है।

कर्क: किसी जनहित के कार्य को करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: उदासीनता कष्टकारी हो सकती है, जबकि निजी कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से सुखद अहसास होगा।

कन्या: आर्थिक संकट से राहत मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। करीबी लोगों से बातचीत होगी।

तुला: किसी भी कार्य के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। नौकरी को लेकर विशेष तौर पर सचेत रहें।

वृश्चिक: रोजगार को लेकर मन की आशंका का समाधान होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।

धनु: आर्थिक कारणों को लेकर कुछ पारिवारिक समस्याएं तनाव दे सकती हैं। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर: संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नई राहें खुलेंगी। शैक्षिक माहौल बनेगा। पारिवारिक समस्या में सुधार आएगा।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आपसी सहयोग से जीवन आराम से कटेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: आपसी संबंध मधुर होंगे। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.