Move to Jagran APP

25 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 04:23 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 09:03 AM (IST)
25 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी
25 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास,  कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक। 

आज की भद्रा : पूर्वाह्न 11:35 बजे तक। 

आज का पर्व एवं त्यौहार : गणेश चतुर्थी व्रत।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष सप्तमी 14 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 23 घंटे 14 मिनट तक तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र, साध्य योग 25 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात शुभ योग, मकर में चंद्रमा। 

राशिफल

मेष राशि (Aries): अहंकार की स्थिति कष्टदायी होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।   

वृष राशि (Taurus): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मांगलिक या राजनैतिक उत्व में हिस्सेदारी रहेगी।   

मिथुन राशि (Gemini): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। 

कर्क राशि (Cancer):  व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

सिंह राशि (Leo): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जल का दान करें। रचनात्मक कार्यों से प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि (Virgo): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।  

तुला राशि (Libra): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। 

धनु राशि (Sagittarius): आर्थिक योजना फलीभूत होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

मकर राशि (Capricorn): पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निर्माण या शोध की दिशा में सफलता मिलेगी। 

कुंभ राशि (Aquarius):  व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

मीन राशि (Pisces): बहुप्रतीक्षित कार्य में संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.