Move to Jagran APP

24 नवंबर 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, नए संबंध बनेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 24 नवंबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 09:51 AM (IST)
24 नवंबर 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, नए संबंध बनेंगे
24 नवंबर 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, नए संबंध बनेंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

रा​शिफल

मेष: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग रह्वहेगा एवं सान्निध्य मिलेगा। सामाजिक या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाासन सत्ता या पारिवारिक मुखिया से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.