Move to Jagran APP

24 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशी वालों के रचनात्मक प्रयास सफल होंगे, व्यावसायिक मामलों में न उठाएं जोखिम

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 24 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 09:04 AM (IST)
24 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशी वालों के रचनात्मक प्रयास सफल होंगे, व्यावसायिक मामलों में न उठाएं जोखिम
24 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशी वालों के रचनात्मक प्रयास सफल होंगे, व्यावसायिक मामलों में न उठाएं जोखिम

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति

24 नवंबर 2019 रविवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

विशेष: प्रदोष।

आज की भद्रा: रात्रि 01:06 बजे से 25 नवंबर को पूर्वाह्न 11:52 बजे तक।

कल 25 नवंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल :पूर्व।

कल की भद्रा: पूर्वाह्न 11:52 बजे तक।

संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 22 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात अमावस्या, स्वाती नक्षत्र 10 घंटे 57 मिनट तक  तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र, शोभन योग 23 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात अतिगंड योग, तुला में चंद्रमा 27 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात वृश्चिक में।

आज का राशिफल

मेष : भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृष : आलस, प्रमाद में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना सफल होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

मिथुन : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

कर्क : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह : शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या : आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा लेकिन किसी अन्य पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिलेगा।

तुला : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हो खासतौर से वाहन चलाते समय। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु : कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।

मकर : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान बढ़ेगा।

मीन : महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.