Move to Jagran APP

24 दिसंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगी संपत्ति मामले में सफलता, करियर में होगी प्रगति

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 24 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 10:01 AM (IST)
24 दिसंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगी संपत्ति मामले में सफलता, करियर में होगी प्रगति
24 दिसंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगी संपत्ति मामले में सफलता, करियर में होगी प्रगति

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति: 24 दिसंबर 2019, मंगलवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा : मध्याह्न 12:19 बजे से रात्रि 11:49 बजे तक।

कल 25 दिसंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : उत्तर।

कल का पर्व एवं त्योहार : श्राद्ध की अमावस्या।

विशेष : मंगल वृश्चिक राशि में, बुध धनु राशि में, खंडग्रास सूर्य ग्रहण का सूतक रात्रि 08:15 मिनट से प्रारंभ।

विक्रम संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 11 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात अमावस्या, ज्येष्ठा नक्षत्र 16 घंटे 41 मिनट तक  तत्पश्चात मूल नक्षत्र, गंड योग 23 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात वृद्धि योग, वृश्चिक में चंद्रमा 16 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात धनु में।

राशिफल 24 दिसंबर 2019 मंगलवार

मेष : स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। निवेश करना लाभप्रद रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलने की संभावना है।

वृष : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन : रुपए-पैसे के मामले में सावधानी रखें। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।   झगड़ा या विवाद की स्थिति कष्टकारी हो सकती है। अनचाही यात्रा भी संभव है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह : चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

कन्या : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

तुला : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। मंगल बुध का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा के सफल होने की संभावना है।

धनु : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

मकर : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाही खर्च से बचना होगा।

कुंभ : उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।

मीन : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.