23 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को सृजन एवं निर्माण के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 23 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 02:25 बजे से रात्रि 01:09 बजे तक।
विशेष: बुध वृश्चिक में।
राशिफल
मेष: सृजन एवं निर्माण के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मन में उत्साह भर उठेगा। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया प्रयास सार्थक होगा। संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
सिंह: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
तुला: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
धनु: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों को लेकर सचेत रहें।
मकर: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
मीन: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। धन हानि की आशंका है। सतर्क रहें।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।