Move to Jagran APP

23 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आंवले का प्रयोग हितकर होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 23 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 06:14 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 06:16 AM (IST)
23 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आंवले का प्रयोग हितकर होगा
23 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अक्षय नवमी।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक या निजी सुख में व्यवधान आएगा। आंवले का वृक्ष लगाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि लेने से कष्ट दूर होंगे।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सिंह: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मौसम के रोग के प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

तुला: निजी संबंध मधुर होंगे। नौकरी या व्यापार में नया अवसर फलीभूत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में व्यर्थ की उलझने रहेंगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान और धर्मगुरु से सहयोग मिलेगा।

धनु: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मकर: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। बहन या भाई से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, फिर भी मन खिन्न रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आंवले का प्रयोग आपके लिए हितकर होगा। शाही खर्च से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम न उठाएं।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। व्यावसायिक और आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.