Move to Jagran APP

23 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, प्रभाव में वृद्धि का योग

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 23 जून 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 07:25 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 10:02 AM (IST)
23 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, प्रभाव में वृद्धि का योग
23 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, प्रभाव में वृद्धि का योग

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रथ यात्रा।

विशेष: मनोरथ द्वितीया।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुटुंब और शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संयम रखें, सफलता मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। संयम के साथ जोखिम उठाएं। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। 

कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: सामाजिक जीवन में रुचि लेंगे। भाग्यवश कोई सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनचाही यात्रा को टालें। भागदौड़ की संभावना बन रही है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रोग या विरोधी के कारण मन अशांत हो सकता है, लेकिन बुद्धि कौशल किया गया कार्य संपन्न होगा। सचेत रहकर ही काम करें।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.