Move to Jagran APP

23 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन सुखद होगा, हालात पहले से बेहतर होंगे

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 23 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 06:52 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 07:06 AM (IST)
23 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन सुखद होगा, हालात पहले से बेहतर होंगे
23 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन सुखद होगा, हालात पहले से बेहतर होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 13:30 बजे से 15:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान दान की अमावस्या।

राशिफल

मेष: बुध के परिवर्तन से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। दूसरों से सहयोग लेन में सफलता मिलेगी। परिजनों से निरंतर सहयोग मिलता रहेगा।

वृष: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा, लेकिन बुध का परिवर्तन आपको आर्थिक तनाव देगा। इस वजह से आपका स्वाथ्य भी प्रभावित होगा। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: बुध का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य में भी लाभ प्राप्त होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: पारिवारिक सहयोग और व्यावसायिक रूचि मन को एक मजबूती देगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

सिंह: बुध का परिवर्तन आपके लिए आर्थिक रूप से ठीक होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। व्यस्तता बढ़ाएगा। कर्म क्षेत्र में रूचि लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या: बुध का परिवर्तन आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से मतभेद हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला: बुध का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो उस दिशा मे संयम बरतें। 

वृश्चिक: बुध का परिवर्तन आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है। रोग श विरोधी आपके लिए तनाव का कारण बनेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आपका अहंकार कष्ट दे सकता है।

धनु: आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित न हों, जल्द ही सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी, लेकिन मन खिन्न रहेगा।  

मकर: बुध का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं होगा। स्वासथ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक मामलों को लेकर सचेत रहें।

कुंभ: बुध का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति कराने में सहायक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

मीन: बुध के परिवर्तन से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.