Move to Jagran APP

22 नवंबर 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस में प्रयास सफल होगा, लेकिन जोखिम न उठाएं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 05:13 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 02:50 PM (IST)
22 नवंबर 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस में प्रयास सफल होगा, लेकिन जोखिम न उठाएं
22 नवंबर 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस में प्रयास सफल होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोपाष्टमी।

आज की भद्रा: प्रात: 10:15 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृष: भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन: स्वास्थ्य और मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यश और कीर्ति बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे से भी सहयोग मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यश और कीर्ति बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलता रहेगा।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.