Move to Jagran APP

22 मई 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 22 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:10 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 06:15 AM (IST)
22 मई 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं
22 मई 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी।

राशिफल

मेष राशि (Aries): आर्थिक योजना को बल मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

वृष राशि (Taurus): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini): मन अशांत हो सकता है। किसी अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer): सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। मांगलिक या राजनीतिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह राशि (Leo): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo): जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn): स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मीन राशि (Pisces): सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.