Move to Jagran APP

22 फरवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों का सार्थक होगा किया गया पुरुषार्थ, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 22 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 09:32 AM (IST)
22 फरवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों का सार्थक होगा किया गया पुरुषार्थ, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी
22 फरवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों का सार्थक होगा किया गया पुरुषार्थ, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

विशेष: पंचक रात्रि 12:29 बजे से 27 फरवरी को रात्रि 01:08 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मिथुन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याएं भी रहेंगी।

कुंभ: भावुकता में नियंत्रण रखें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मीन: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.