Move to Jagran APP

22 अप्रैल 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 22 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 09:46 AM (IST)
22 अप्रैल 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
22 अप्रैल 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास,  कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक। 

आज की भद्रा : पूर्वाह्न 11:35 बजे तक। 

आज का पर्व एवं त्यौहार : गणेश चतुर्थी व्रत।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष चतुर्थी 11 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, ज्येष्ठा नक्षत्र 17 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र, परिघ योग 24 घंटे 58 मिनट तक तत्पश्चात शिव योग, वृश्चिक  में चंद्रमा 17 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात धनु में। 

राशिफल

मेष राशि (Aries): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।  

वृष राशि (Taurus): चली आ रही समस्या का समाधान होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।  

मिथुन राशि (Gemini): संबंधों में मधुरता आएगी लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। 

कर्क राशि (Cancer): निजी संबंध मधुर होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि (Leo): रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

कन्या राशि (Virgo): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।  

तुला राशि (Libra): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। 

धनु राशि (Sagittarius): राजनैतिक या मांगलिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

मकर राशि (Capricorn): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

कुंभ राशि (Aquarius): किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।  

मीन राशि (Pisces): राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। विरोधी परास्त होंगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.