Move to Jagran APP

21 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशी वालों के वर्चस्व में आएगी वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष भी होगा मज़बूत

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 21 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 09:13 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 08:41 AM (IST)
21 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशी वालों के वर्चस्व में आएगी वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष भी होगा मज़बूत
21 नवंबर 2019 का राशिफल: मकर राशी वालों के वर्चस्व में आएगी वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष भी होगा मज़बूत

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति

21 नवंबर 2019 गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

विशेष: शुक्र धनु राशि में।

आज की भद्रा: रात्रि 10:16 बजे से 22 नवंबर को प्रात: 09:02 बजे तक।

कल 22 नवंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : पश्चिम।

विशेष : एकादशी तिथि की क्षय।

कल का पर्व एवं त्यौहार: उत्पन्ना एकादशी (स्मार्त)।

कल की भद्रा: प्रात: 09:02 बजे तक।

संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष दशमी 09 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 16 घंटे 41 मिनट तक  तत्पश्चात हस्त नक्षत्र, विषकुंभ योग 13 घंटे 34 तक तत्पश्चात प्रीति योग, कन्या में चंद्रमा।

राशिफल 21 नवंबर 2019

मेष : पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संतान के कारण भी चिंतित हो सकते हैं लेकिन पिता का सहयोग रहेगा।

वृष : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कर्क : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या : भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला : शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

धनु : भागदौड़ रहेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

मकर : किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.