Move to Jagran APP

21 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 मई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 06:40 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:41 AM (IST)
21 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
21 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01.30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 08.42 पर समाप्त।

राशिफल

मेष: सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्र की युति आर्थिक स्थिति की दिशा में कुछ सकारात्मक प्रयास कराएगी। यद्यपि कालसर्प योग व्यवधान भी उत्पन्न करेगा। ईश्वर की आराधना करें।

वृष: आपकी राशि पर शुक्र, बुध, सूर्य और चंद्रमा की युति आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। ईश्वर की आराधना फलदायी होगी।

मिथुन: नई योजना को साकार रूप देने पर सफलता मिल सकती है, लेकिन आर्थिक तनाव पुरुषार्थ को प्रभावित करेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना हितकर होगा।

सिंह: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से सहयोग लेने मे सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: पिता या धर्म गुरु से सहयोग रहेगा, लेकिन पारिवारिक और व्यावसायिक तनाव रहेंगे। विरोधी या रोग मन को अशांत करेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

तुला: शुक्र, बुध, सूर्य और चंद्रमा की आठवें भाव की युति साधना के क्षेत्र में सफलता देगी, लेकिन पारिवारिक और आर्थिक स्थितियां विपरीत रहेंगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप से सुधार भी होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी मुद्दे को लेकर आपका विरोध भी हो सकता है। अकारण किसी मुद्दे में हस्तक्षेप न करें।

मकर: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य वातावरण को सुखद बनाने में सहायक होगा। आर्थिक पक्ष में भी आंशिक सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक तनाव रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजना आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करेगी। संयम बनाए रखें।

मीन: आर्थिक तनाव के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ेगा, जबकि किया जा रहा पुरुषार्थ परिणामदायक होगा। व्यावसायिक या पारिवारिक मामले में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.