Move to Jagran APP

21 जून 2021 का राशिफल: मेष राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 05:53 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 05:53 AM (IST)
21 जून 2021 का राशिफल: मेष राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
21 जून 2021 का राशिफल: मेष राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: निर्जला एकादशी, भीमसेनी एकादशी।

आज की भद्रा: दोपहर 01:32 बजे तक।

विशेष: रुक्मिणी विवाह

राशिफल

मेष: मंगल और शुक्र की युति पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मिथुन: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह: चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज लेने का प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या: रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

तुला: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण या विभागी परिवर्तन का प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। तनाव से बचें।

कुंभ: रोग और शत्रु तनाव दे सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण क्लेश मिलेगा। संयम बरतें। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होगी।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.