Move to Jagran APP

20 सितंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 20 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 03:20 PM (IST)
20 सितंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
20 सितंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: शाम 04:01 मिनट से रात्रि के 02:27 बजे तक।

राशिफल

मेष: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह: राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयेाग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में सुधार होगा।

कन्या: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। शासन सत्ता का सहयेाग रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयेाग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयेाग मिलेगा। शासनसत्ता से सहयोग मिल सकता है, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.