Move to Jagran APP

20 मई 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, विरोधी परास्त होंगे, हरे वस्त्र का प्रयोग करें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 07:02 AM (IST)
20 मई 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, विरोधी परास्त होंगे, हरे वस्त्र का प्रयोग करें
20 मई 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, विरोधी परास्त होंगे, हरे वस्त्र का प्रयोग करें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01.30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: भौमि प्रदोष।

आज की भद्रा: शाम 07.43 बजे से 21 मई को प्रात: 08.42 बजे समाप्त।

राशिफल

मेष: पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने मे सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक प्रणाली से ही सफलता संभव है। निरंतर प्रयास करते रहें।

वृष: भाई-बहन आपस में किसी भी तरह का विवाद करने से बचें। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: छोटी-छोटी बातों को तूल न दें, जिससे कर्मक्षेत्र मे बाधाएं आएंगी। भय पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। ईश्वर की भक्ति में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कर्क: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। आंशिक रूप से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन संतान के साथ व्यवहार खराब न करें।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता और प्रतिष्ठा देगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और रिश्तों में भी सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विरोधी परास्त होगा। आंशिक रूप से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हरे वस्त्रों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

तुला: व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए आज पीले वस्त्र न धारण करें। संभव हो तो दान करें। भय से मुक्ति मिलेगी। व्यवस्थाओं में सुधार होगा।

वृश्चिक: रोजी-रोटी की दिशा में आंशिक रूप से सुधार होगा। उस दिशा में किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यद्यपि किसी पारिवारिक सदस्य से क्लेश मिल सकता है।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टकारी हो सकती है। सचेत रहने की जरूरत है।

मकर: रोग और विरोधी दोनों ही परास्त होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा, लेकिन फिर भी आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ: बुद्धि कौशल से वर्तमान परिस्थितियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पारिवारिक और आंशिक व्यावसायिक मामलों में भी रास्ता सफलता की ओर जाएगा।

मीन: व्यर्थ के तनाव या व्यर्थ के समाचार पारिवारिक वातावरण को प्रभावित करेंगे। किसी मामले मे हस्तक्षेप न करें और न स्वीकार करें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.