Move to Jagran APP

20 जनवरी 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों का कारोबार में निवेश लाभप्रद होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानें आज 20 जनवरी 2020 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 09:21 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 09:22 AM (IST)
20 जनवरी 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों का कारोबार में निवेश लाभप्रद होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें
20 जनवरी 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों का कारोबार में निवेश लाभप्रद होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व: षट्तिला एकादशी।

राशिफल

मेष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। छोटी-छोटी बातों पर पारिवारिक मामलों के संदर्भ में विवाद न उत्पन्न होने दें।

वृष: दाम्पत्य जीवन के लिए सुखद मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: ज्ञात या अज्ञात विरोधी तनाव का कारण हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण मन अशांत रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

सिंह: चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन-जायदाद में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। भागदौड़ रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पद, प्रतिष्ठा आदि की दिशा में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु: शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान भी मिल सकता है। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.