20 दिसंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 20 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।
Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: चम्पा षष्ठी।
विशेष: पंचक।
राशिफल
मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। मन अशांत रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह: शाही खर्च से बचना होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। रिश्ते मधुर होंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
मकर: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।
कुंभ: उपहार या सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
मीन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।