Move to Jagran APP

20 अगस्त 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 20 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 12:10 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 09:35 AM (IST)
20 अगस्त 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे
20 अगस्त 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

राशिफल

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। 

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं, जबकि दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। 

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने की संभावना है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

कन्या: शासन सत्ता का सहयोगक रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

तुला: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। 

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। 

मकर: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

कुंभ: केमद्रुम योग होने के कारण मन खिन्न रहेगा। किसी अपने से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। 

मीन: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.